Smritiस्मृति, होम

Android के लिए निजी डायरी · हिंदी और English

ऐसी डायरी, जिसे सिर्फ़ आप पढ़ सकें।

लिखिए, बोलिए या कोई फ़ोटो सहेजिए, हिंदी में या English में। स्मृति हर एंट्री को कहीं भेजने से पहले आपके फ़ोन पर ही एन्क्रिप्ट कर देती है, इसलिए उसे हम भी नहीं खोल सकते।

निजता कैसे काम करती है

जल्द आ रहा हैGoogle Play पर

पहले साल मुफ़्त। कोई विज्ञापन नहीं। शुरू करने के लिए अकाउंट ज़रूरी नहीं।

आज

दिन की शुरुआत के लिए, या उसे समेटने के लिए, एक शांत जगह।

‘आज’ का आसमान घड़ी के साथ बदलता है, भोर से रात तक। उसके नीचे आपका हफ़्ता है: जिस दिन लिखा, उस दिन का बिंदु भरा हुआ। और अगर पन्ना ख़ाली लगे, तो एक सवाल आपका इंतज़ार करता है।

  • एक टैप में लिखिए, बोलिए, फ़ोटो या मूड जोड़िए
  • ‘आज ही के दिन’ पिछले सालों में लिखा हुआ लौटा लाता है
  • विजेट और शॉर्टकट से नई एंट्री होम स्क्रीन से बस एक टैप दूर

हिंदी और English

यहाँ हिंदी अनुवाद भर नहीं है।

स्मृति की हर स्क्रीन हिंदी में भी उतनी ही सोचकर लिखी गई है जितनी English में, और देवनागरी के लिए बने अक्षरों में छपी है। किसी भी भाषा में लिखिए, या एक ही पंक्ति में दोनों में। खोज दोनों में आपके शब्द ढूँढ लेती है।

  • ऐप की भाषा कभी भी बदलिए
  • हिंदी और English में बोलकर लिखिए
  • फ़ोटो पन्ने के बीच, कैप्शन, क्रॉप और घुमाने के साथ

आवाज़

बोलिए। स्मृति लिख लेगी।

वॉइस नोट रिकॉर्ड कीजिए और बोलते-बोलते अपने शब्द लिखे जाते देखिए। आवाज़ की पहचान आपके फ़ोन पर ही होती है, किसी सर्वर पर नहीं, और रिकॉर्डिंग फ़ोटो की तरह एन्क्रिप्ट होती है।

  • ‘अपने-आप’ आपके कीबोर्ड, फ़ोन की भाषाओं और आपके लिखे से हिंदी या English चुन लेता है
  • स्क्रीन बंद हो जाए, तब भी रिकॉर्डिंग चलती रहती है
  • बोलते-बोलते शब्दों के लिए Android 13 या उसके बाद का वर्शन चाहिए, जहाँ फ़ोन इसका साथ दे

हर चीज़ अपनी जगह

बरसों तक साथ रखने वाली डायरी की तरह बनी।

वे शांत औज़ार जिनकी वजह से डायरी पर लौटने का मन करता है, सब आपके फ़ोन पर।

निजता, साफ़-साफ़

ऐसी बनाई गई कि हम उसे पढ़ ही न सकें।

स्मृति आपकी डायरी को आपके फ़ोन पर ही एन्क्रिप्ट करती है, ऐसी कुंजियों से जो सिर्फ़ आपके डिवाइसों के पास हैं। हमारा सर्वर बस बंद प्रतियाँ रखता है, और सिंक के लिए ज़रूरी कुछ बातें। इससे ज़्यादा कुछ नहीं।

आपके फ़ोन पर लिखीवहीं एन्क्रिप्टबंद रूप में रखी

जो सिर्फ़ आप देख सकते हैं

आपके फ़ोन से निकलने से पहले ही एन्क्रिप्ट।

  • एंट्री का लिखा, शीर्षक, तारीख़ें, टैग, मूड, जगहें
  • डायरियों के नाम, रंग और सेटिंग
  • फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट
  • इस्तेमाल किए टेम्पलेट, खोजें, रिमाइंडर
  • आपकी कुंजियाँ

जो हमारा सर्वर देख सकता है

अकाउंट चलाने के लिए कम से कम जितना ज़रूरी है।

  • अकाउंट का ईमेल और साइन-इन का तरीक़ा
  • डिवाइस का प्रकार (Android) और आख़िरी बार कब दिखे
  • एन्क्रिप्टेड चीज़ों की ID, आकार और अपलोड का समय, और हर एंट्री कब बनी
  • लगभग कितना स्टोरेज इस्तेमाल हुआ
  • IP पते, कुछ देर के लिए, दुरुपयोग रोकने को; लॉग में कभी नहीं
  • ऐप लॉकPIN या फ़िंगरप्रिंट से स्मृति खोलिए।
  • बंद डायरियाँकिसी एक डायरी को उसके अपने ताले में रखिए।
  • गुप्त मोडसूचियों में लिखा छिपाइए, और ऐप को “Journal” नाम से दिखाइए।

शुरू करने के लिए अकाउंट ज़रूरी नहीं: तब आपकी डायरी आपके फ़ोन पर ही रहती है और आपका लिखा कहीं नहीं जाता। अकाउंट से बैकअप और सिंक मिलता है, और एक रिकवरी कुंजी जो सिर्फ़ आपके पास रहती है। अगर आपके सारे फ़ोन, उनका Google बैकअप और आपकी रिकवरी कुंजी खो जाएँ, तो आपकी एंट्रियाँ कोई नहीं खोल सकता, हम भी नहीं। हमारे एन्क्रिप्शन की अंदरूनी समीक्षा हुई है, स्वतंत्र ऑडिट अभी नहीं। पूरी जानकारी निजता नीति में है (अंग्रेज़ी में)।

क़ीमत

मुफ़्त

लॉन्च के बाद पहले साल।

हर फ़ीचर, सबके लिए। अगर बाद में पेड प्लान आए, जैसे ज़्यादा स्टोरेज के लिए, तो आपको ऐप में कम से कम 30 दिन पहले बताया जाएगा, और जब तक आप ख़ुद कोई प्लान न चुनें, कोई पैसा नहीं लगेगा।

  • स्मृति में कोई विज्ञापन नहीं
  • हर अकाउंट में 2 GB तक फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट
  • एक्सपोर्ट हमेशा मुफ़्त, ऐसे फ़ॉर्मैट में जो स्मृति के बिना भी खुलें

स्मृति क्यों

स्मृति का मतलब है याद। हमने इसे उन पन्नों के लिए बनाया है जिन्हें आप सँभालकर रखते हैं: बनावट से ही निजी, हिंदी और अंग्रेज़ी में सहज, और हमेशा आपका, जहाँ चाहें ले जाएँ।

— स्मृति बनाने वाले

सवाल

जानने लायक़

कुछ और पूछना है? privacy@smritijournal.com पर लिखिए। हर ईमेल हम ख़ुद पढ़ते हैं।

स्मृति कब मिलेगी?

स्मृति जल्द ही Android फ़ोन के लिए Google Play पर आ रही है। हम कोई वेटिंग लिस्ट नहीं रखते, न आपका ईमेल माँगते हैं; Play का लिंक तैयार होते ही इसी पन्ने पर दिखेगा।

क्या iPhone के लिए भी है?

अभी नहीं। स्मृति की शुरुआत Android से हो रही है। iPhone वर्शन की योजना है, पर उसकी कोई तारीख़ तय नहीं।

क्या अकाउंट ज़रूरी है?

नहीं। आप बिना साइन इन किए लिख सकते हैं; तब आपकी डायरी उसी फ़ोन पर एन्क्रिप्टेड रहती है, और आपका लिखा हमारे पास नहीं आता। अकाउंट (ईमेल या Google से) बनाने पर आपके फ़ोनों के बीच बैकअप और सिंक मिलता है।

क्या स्मृति मेरी डायरी पढ़ सकती है?

नहीं। आपकी एंट्रियाँ, फ़ोटो और वॉइस नोट आपके फ़ोन पर ही उन कुंजियों से एन्क्रिप्ट होते हैं जो हमारे पास नहीं हैं। हमारा सर्वर सिर्फ़ एन्क्रिप्टेड प्रतियाँ रखता है। वह क्या-क्या देख सकता है, इसकी पूरी सूची निजता नीति में है।

फ़ोन खो जाए तो?

अकाउंट हो, तो नए फ़ोन पर साइन इन कीजिए और अपने Google बैकअप (जहाँ फ़ोन इसका साथ दे) या रिकवरी कुंजी से डायरी खोलिए। अकाउंट न हो, तो डायरी सिर्फ़ पुराने फ़ोन पर थी, इसलिए बीच-बीच में एक्सपोर्ट करते रहिए।

क्या बोलकर लिखने पर मेरी आवाज़ कहीं जाती है?

नहीं। बोलते-बोलते शब्द आपके फ़ोन की अपनी, फ़ोन पर ही चलने वाली आवाज़-पहचान से आते हैं (Android 13 और उसके बाद, जहाँ फ़ोन साथ दे)। स्मृति कभी क्लाउड वाली पहचान इस्तेमाल नहीं करती। रिकॉर्डिंग फ़ोटो की तरह एन्क्रिप्ट होती है।

क्या दूसरे ऐप से एंट्रियाँ ला सकते हैं?

हाँ। स्मृति Day One और Journey के एक्सपोर्ट, और Markdown फ़ाइलों के फ़ोल्डर इम्पोर्ट करती है। और आप स्मृति से कभी भी मीडिया के साथ JSON, Markdown या PDF में एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

क्या हाथ से लिख सकते हैं?

अभी नहीं। हाथ से लिखे पन्ने, और उनमें हिंदी व English में खोज, तैयार किए जा रहे हैं और एक अपडेट में आएँगे।

क्या स्मृति मानसिक स्वास्थ्य की सेवा है?

नहीं। स्मृति अपने मन की बात लिखने की डायरी है, इलाज नहीं। अगर मन भारी हो, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति या विशेषज्ञ से बात कीजिए। भारत में आप कभी भी Tele-MANAS को 14416 पर फ़ोन कर सकते हैं।

एक पंक्ति से शुरुआत कीजिए।

स्मृति जल्द ही Google Play पर आ रही है। तब तक पढ़िए कि यह आपके शब्दों को कैसे निजी रखती है।

जल्द आ रहा हैGoogle Play पर